मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

यूपीसीए स्पीड हंट के ट्रायल 1 और 2 जुलाई को कमला क्लब में होंगे, 1700 से अधिक युवा तेज गेंदबाज देंगे परीक्षा

पूरे प्रदेश से सिर्फ 35 तेज गेंदबाजों का होगा चयन। 12 जिलों के 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी होंगे शामिल, रडार गन और एआई तकनीक से होगी गेंदबाजी की जांच कानपुर,पायनियर खेल संवाददाता। उत्तर प्रदेश के उभरते तेज गेंदबाजों…

साझा करें WhatsAppFacebookX
यूपीसीए स्पीड हंट के ट्रायल 1 और 2 जुलाई को कमला क्लब में होंगे, 1700 से अधिक युवा तेज गेंदबाज देंगे परीक्षा
  • पूरे प्रदेश से सिर्फ 35 तेज गेंदबाजों का होगा चयन।
  • 12 जिलों के 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी होंगे शामिल, रडार गन और एआई तकनीक से होगी गेंदबाजी की जांच

कानपुर,पायनियर खेल संवाददाता। उत्तर प्रदेश के उभरते तेज गेंदबाजों को पहचानने के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से आयोजित ‘यूपीसीए स्पीड हंट’ अभियान के तहत 1 और 2 जुलाई को कमला क्लब में ट्रायल होंगे। दो दिनों तक चलने वाले ट्रायल में कानपुर मंडल समेत 12 जिलों के 1700 से अधिक पंजीकृत खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

यूपीसीए के अनुसार ट्रायल में ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, रायबरेली, कानपुर नगर, औरैया, झांसी, बांदा, फतेहपुर, जालौन, कानपुर देहात और कन्नौज के खिलाड़ी शामिल होंगे। 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां इस चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। सभी खिलाड़ियों के ट्रायल प्रतिदिन दो स्लॉट में आयोजित किए जाएंगे, जिससे चयन प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके।

चयन के दौरान खिलाड़ियों की गेंदबाजी की गति रडार गन से मापी जाएगी, जबकि प्रदर्शन का मूल्यांकन एआई आधारित तकनीक के जरिए किया जाएगा। यूपीसीए का दावा है कि पूरी चयन प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी।

यूपीसीए पूरे प्रदेश से कुल 35 प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों का चयन करेगा। चयनित खिलाड़ियों को आगे प्रशिक्षण और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

इस अभियान के तहत गाजीपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और लखनऊ में ट्रायल पहले ही पूरे हो चुके हैं। कानपुर के बाद आगरा और मेरठ में भी ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।