मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
Others

यूपी बोर्ड में छह बिंदुओं पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन होगा

नोएडा। यूपी बोर्ड ने विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए तैयार होने वाले प्रश्नपत्रों के आधारभूत बिंदुओं के मानक में बदलाव किया है। अब छह बिंदुओं पर मॉडल प्रश्नपत्र तैयार कर लिए गए हैं, जो आने वाली मुख्य परीक्षा के समान हैं। विद्यार्थियों…

साझा करें WhatsAppFacebookX
यूपी बोर्ड में छह बिंदुओं पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन होगा

नोएडा। यूपी बोर्ड ने विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए तैयार होने वाले प्रश्नपत्रों के आधारभूत बिंदुओं के मानक में बदलाव किया है। अब छह बिंदुओं पर मॉडल प्रश्नपत्र तैयार कर लिए गए हैं, जो आने वाली मुख्य परीक्षा के समान हैं। विद्यार्थियों में रटने की जगह उनमें मूल्यांकन शक्ति, तार्किक क्षमता बढ़ाने का प्रयास रहेगा। यह बलदाव केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से स्थापित ‘परख’ मूल्यांकन केंद्र के निर्देशों के अनुरूप है। पहले चरण में कक्षा 11 और 12 के इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र विषय के मॉडल प्रश्नपत्र बनाए गए हैं।

इनमें विद्यार्थी के ज्ञान और बोध को परखने वाले 17.5 प्रतिशत, अनुप्रयोग क्षमता की जांच के लिए 35 प्रतिशत, विश्लेषण की समझ संबंधी 22 प्रतिशत, मूल्यांकन एवं सृजन क्षमता को जांचने के लिए चार-चार प्रतिशत प्रश्न हैं। इससे पूर्व सिर्फ ज्ञान, बोध, अनुप्रयोग और कौशल की समझ का मूल्यांकन किया जाता था। इसमें ज्ञान के 20 प्रतिशत, बोध एवं अनुप्रयोग संबंधी समझ के लिए 30-30 प्रतिशत और कौशल की परख के लिए 20 प्रतिशत प्रश्न रहते थे। नए मॉडल प्रश्नपत्र में विश्लेषण, मूल्यांकन, सृजन पर जोर है। यूपी बोर्ड के अनुसार विद्यार्थियों में रटने की जगह चिंतन, तर्क, मूल्यांकन शक्ति, विश्लेषण और सृजनात्मकता का विकास कराने का प्रयास है।

लिखित परीक्षा के पूर्णांक : अब 80 होंगे प्रायोगिक विषयों को छोड़कर यूपी बोर्ड में प्रत्येक विषयों की लिखित परीक्षा 100 अंक की हो रही है, जबकि नए प्रश्नपत्रों में लिखित परीक्षा के लिए पूर्णांक 80 निर्धारित है। वर्णनात्मक प्रश्नों की संख्या में भी कमी की गई है। प्रत्येक विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों में आंतरिक विकल्प के रूप में प्रश्न दिए गए हैं जो उसी यूनिट, उसी उद्देश्य और उसी कठिनाई स्तर के रहेंगे। पाठ्यक्रम के सभी खंड से प्रश्न पूछना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रत्येक यूनिट का अधिभार भी निश्चित है। वाह्य विकल्प के प्रश्न नहीं रहेंगे, जिससे छात्रों को पुस्तक के सभी खंड को पढ़ना आवश्यक है। 30 प्रतिशत प्रश्न सरल, 50 प्रतिशत प्रश्न सामान्य और 20 प्रतिशत प्रश्न कठिन श्रेणी के होंगे।