देश के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति, हवाई अड्डों की संख्या बढ़कर 166 हुई : पीएम मोदी

इस योजना ने छोटे शहरों के लोगों को भी हवाई यात्रा करने का अवसर उपलब्ध कराया है।

विशाखापत्तनम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि देश के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 166 हो गई है, यानी यह दोगुने से भी अधिक हो चुकी है।
यहां अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परियोजना आंध्र प्रदेश, विशेषकर उत्तर आंध्र के विकास के लिए ‘रनवे’ का काम करेगी। उन्होंने क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना ने छोटे शहरों के लोगों को भी हवाई यात्रा करने का अवसर उपलब्ध कराया है। प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश की विकास क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य का उत्तरी क्षेत्र एक समृद्ध तटीय आर्थिक गलियारे के रूप में विकसित हो सकता है। उन्होंने सड़क संपर्क और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं सहित 18,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से शिलान्यास भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *