स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

उमाशंकर कौशल हत्याकांड का खुलासा पत्नी और प्रेमी समेत चार लोग गिरफ्तार

अवैध संबंध के चक्कर में पत्नी ने प्रेमी से र्इंट-पत्थर से कुचलवाया

उमाशंकर कौशल हत्याकांड का खुलासा पत्नी और प्रेमी समेत चार लोग गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को शीतलमऊ नहर स्थित काली माता मंदिर के पास युवक उमाशंकर कौशल उर्फ गुड्डू का खून से लथपथ शव मिला था। जिसमें मृतक के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस और एसओजी टीम ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया।
जांच में जो सच सामने आया, वह रोंगटे खड़े करने वाला था। इस हत्या की मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतक की अपनी पत्नी सुमन देवी ही निकली! हुआ यह कि सुमन देवी का शहंशाह नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

 पति रास्ते का कांटा बन रहा था, तो पत्नी ने अपने प्रेमी शहंशाह और उसके दो साथियों विशाल शुक्ल उर्फ बिट्टू व अविनाश तिवारी उर्फ रजत के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रच डाली। इन शातिर बदमाशों ने योजना के तहत उमाशंकर को शीतलमऊ नहर के पास ले जाकर पहले जमकर शराब पिलाई और फिर र्इंट-पत्थर से कूच-कूचकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव को घसीटकर कीचड़ में फेंक दिया।

भागने की फिराक में घूम रहे इन चारों आरोपियों को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने धर दबोचा।
पुलिस ने इनके पास से मृतक का रेडमी मोबाइल फोन, उसका आधार कार्ड, खून के छींटों वाले तीन जोड़े कपड़े और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें