स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
संदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाईहोमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदे जाएंगे 10 लाख से अधिक कारतूसयूपीआई शुल्क के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, सरकार का पुतला दहनसेवा संकल्प अभियान: पाटी में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाईहोमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदे जाएंगे 10 लाख से अधिक कारतूसयूपीआई शुल्क के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, सरकार का पुतला दहनसेवा संकल्प अभियान: पाटी में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा: डा. इंद्रजीत कौर

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा: डा. इंद्रजीत कौर

मेयर ने नौरंगपुर गांव में निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

गुरुग्राम। नगर निगम मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने निगम के वार्ड-15 के गांव नखड़ौला और वार्ड-16 के गांव नौरंगपुर में निगम की ओर से करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मेयर ने निर्माण कार्यों की प्रगति, मौके पर इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। मेयर डा. इंद्रजीत कौर यादव ने कहा कि आमजन की सुविधा के उद्देश्य से निगम की ओर से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल किया जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि लोगों को इनका लाभ जल्द से जल्द मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा। इस दौरान उनके साथ पार्षद दयाराम, एक्सईएन मंदीप धनखड़, एसडीओ अनिल मलिक, जेई दिपेश, दिगंबर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें