स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा द्वारा की गयी मासिक अपराध समीक्षा बैठकजनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट ,पहुंचकर किया कार्यभार ग्रहण।सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलापुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा द्वारा की गयी मासिक अपराध समीक्षा बैठकजनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट ,पहुंचकर किया कार्यभार ग्रहण।सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिला

पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से हार्ट अटैक पीड़ित चौकीदार की बची जान

पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से हार्ट अटैक पीड़ित चौकीदार की बची जान

मौके पर सीपीआर देकर बचाई जान, डीसीपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
लघु सचिवालय बल्लभगढ़ में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से अचानक अचेत हुए चौकीदार की पुलिसकर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से जान बच गई। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए मौके पर ही सीपीआर देकर उन्हें प्राथमिक सहायता दी और बाद में एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। समय पर मिली सहायता और उपचार के चलते चौकीदार की जान बच सकी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6 बजे लघु सचिवालय बल्लभगढ़ स्थित एसडीएम कार्यालय में तैनात चौकीदार भीम सिंह को अचानक हार्ट अटैक आया और वह अचेत हो गए। उस समय वहां ड्यूटी पर तैनात ईएचसी रविंद्र और सीटी योगेंद्र ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत उनकी सहायता शुरू की। दोनों पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही सीपीआर देकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया तथा तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान एसपीओ ओमवीर ने भी सहायता पहुंचाने में सराहनीय भूमिका निभाई। पुलिसकर्मियों की तत्परता से समय रहते चौकीदार को चिकित्सा सुविधा मिल सकी और उनकी जान बच गई।

पुलिसकर्मियों के इस सराहनीय कार्य की डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने प्रशंसा की। उन्होंने ईएचसी रविंद्र और सीटी योगेंद्र को उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं मानवीय कार्य के लिए प्रशंसा पत्र तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, एसपीओ ओमवीर को भी प्रशंसा पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। डीसीपी ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय आमजन की सहायता करना भी है। तीनों पुलिसकर्मियों ने तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि समय पर सीपीआर जैसी प्राथमिक सहायता मिलना ऐसे आपातकालीन मामलों में बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। फरीदाबाद पुलिस ने कहा कि पुलिसकर्मी सेवा, सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं तथा इस तरह के मानवीय कार्य पुलिस की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें