मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तराखंड

फूलों की घाटी के कपाट खुले, पर्यटकों का पहला दल रवाना

जोशीमठ। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के कपाट सोमवार को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पर्यटकों का पहला दल घाटी की ओर रवाना हुआ। वन विभाग और पार्क प्रशासन की उपस्थिति में द्वार…

साझा करें WhatsAppFacebookX
फूलों की घाटी के कपाट खुले, पर्यटकों का पहला दल रवाना

जोशीमठ। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के कपाट सोमवार को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पर्यटकों का पहला दल घाटी की ओर रवाना हुआ।

वन विभाग और पार्क प्रशासन की उपस्थिति में द्वार पूजन संपन्न हुआ। फूलों की घाटी रेंज की रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि कि इस वर्ष भी देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है

हिमालय की गोद में बसी फूलों की घाटी अपनी दुर्लभ वनस्पतियों और रंग-बिरंगे फूलों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। जुलाई और अगस्त के दौरान घाटी अपने पूरे सौंदर्य पर होती है, जब यहां सैकड़ों प्रजातियों के फूल खिलकर प्राकृतिक छटा का अद्भुत नजारा प्रस्तुत करते हैं।

प्रशासन ने पर्यटकों से पर्यावरण संरक्षण के नियमों का पालन करने और घाटी की जैव विविधता को सुरक्षित रखने में सहयोग करने की अपील की है। कपाट खुलने के साथ ही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सोनू उनियाल
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →