स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

टेलीग्राम टास्क के नाम पर 6.54 लाख और कंपनी की ई-मेल हैक कर 92.89 लाख की ठगी

टेलीग्राम टास्क के नाम पर 6.54 लाख और कंपनी की ई-मेल हैक कर 92.89 लाख की ठगी

दो मामलों में दो आरोपित पकड़े, दोनों न्यायिक हिरासत में जेल भेजे

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क के नाम पर 6.54 लाख रुपये की ठगी हुई, जबकि दूसरे मामले में कंपनी की ई-मेल आईडी हैक कर बैंक खाता बदलने का फर्जी संदेश भेजकर 92.89 लाख रुपये हड़प लिए गए। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार, भीकम कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति से 30 सितंबर 2026 को व्हाट्सऐप पर संपर्क किया गया। ठगों ने खुद को मिंत्रा से जुड़ा बताकर उत्पादों को पसंद करने और उनके चित्र भेजने का काम दिया। बाद में पीड़ित को टेलीग्राम समूहों में जोड़कर अधिक मुनाफे का लालच दिया गया। इस तरह उससे अलग-अलग खातों में 6,54,800 रुपये जमा करवा लिए गए। इस मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के धार जिले के कानवन निवासी खुशाल को गिरफ्तार किया, जो इंदौर में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, उसने उपमेव नामक खाताधारक का बैंक खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध कराया था। इस खाते में ठगी के 19,800 रुपये आए थे। दूसरा मामला बल्लभगढ़ के सेक्टर-7ई निवासी एक कारोबारी की कंपनी से जुड़ा है। सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में गाड़ियों के प्लास्टिक पुर्जे बनाने वाली कंपनी की ई-मेल आईडी हैक कर अज्ञात आरोपितों ने बैंक खाता बदलने का फर्जी संदेश भेजा। इसके बाद सामान खरीदने वाली कंपनी ने 3 से 21 सितंबर 2026 के बीच भुगतान दूसरे खाते में कर दिया। जांच में करीब 92.89 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई। इस मामले में बिजनौर, उत्तर प्रदेश के पाडली माटू गांव निवासी आसिफ हुसैन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उसके बैंक खाते में ठगी की रकम आई थी। आरोपी नोएडा की एक कंपनी में सिलाई का काम करता है। दोनों मामलों में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर चुकी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें