स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा द्वारा की गयी मासिक अपराध समीक्षा बैठकजनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट ,पहुंचकर किया कार्यभार ग्रहण।सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलापुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा द्वारा की गयी मासिक अपराध समीक्षा बैठकजनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट ,पहुंचकर किया कार्यभार ग्रहण।सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिला

सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) बनने पर सुंदर लाल ने दी बधाई

सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) बनने पर सुंदर लाल ने दी बधाई
  • बोले, सौदान सिंह जी की इस नियुक्ति से संगठन को मिलेगा उनके अनुभव का लाभ

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर है। सौदान सिंह को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर पंचायती राज प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रदेश सह संयोजक एवं नगर निगम मानेसर से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में मेयर प्रत्याशी रहे सरपंच सुंदर लाल यादव ने उन्हें बुके भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके साथ समाजसेवी संजय यादव भी मौजूद रहे।

सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि सौदान सिंह जी का राष्ट्रीय सह मंत्री (संगठन) बनना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सौदान सिंह एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन को समर्पित कर दिया है। जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका अतुलनीय रही है। सरपंच सुंदर लाल यादव ने केंद्रीय नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक योग्य और अनुभवी व्यक्ति को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। अंत में सुंदर लाल यादव ने कहा कि वे सौदान सिंह जी के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

उन्होंने कहा किसौदान सिंह जी जैसे अनुभवी, अनुशासित और संगठन के प्रति समर्पित नेता को यह दायित्व मिलना भाजपा की संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है। यह नियुक्ति इस बात का प्रमाण है कि भाजपा में मेहनत, निष्ठा और समर्पण का हमेशा सम्मान होता है। उनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से पूरे देश के संगठन को मिलेगा। सुंदर लाल यादव ने कहा कि सौदान सिंह जी ने कई राज्यों में संगठन मंत्री के रूप में काम करते हुए भाजपा को मजबूत करने का काम किया है। उनकी कार्यशैली, सबको साथ लेकर चलने की क्षमता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने की कला के कारण वे कार्यकर्ताओं में बेहद लोकप्रिय हैं। इस अवसर पर समाजसेवी संजय यादव ने भी सौदान सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि सौदान सिंह जी के नेतृत्व में भाजपा आने वाले चुनावों में और अधिक मजबूती से उभरेगी।
————————————————–

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें