मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
चमोली

शैक्षिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पायनियर समाचार सेवा। ज्योतिर्मठ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ में शनिवार को विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य शैक्षिक प्रदर्शनी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत और गणित सहित…

साझा करें WhatsAppFacebookX
शैक्षिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पायनियर समाचार सेवा। ज्योतिर्मठ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ में शनिवार को विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य शैक्षिक प्रदर्शनी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत और गणित सहित विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल एवं चार्ट प्रस्तुत किए।
विज्ञान प्रदर्शनी में जल, पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण, स्वास्थ्य, आधुनिक तकनीक और दैनिक जीवन में विज्ञान के प्रयोग से संबंधित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं सामाजिक विज्ञान में भारतीय संस्कृति, इतिहास, भूगोल, लोकतंत्र एवं ग्राम विकास से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी का उद्घाटन शिक्षाविद् एवं अभिभावक बृजमोहन सिंह चौहान, सुधीर सिंह कुंवर, संजय कुंवर तथा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के शिक्षक मयंक रावत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य शम्भू प्रसाद चमोला ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में प्रयोग, अनुसंधान, चिंतन और नवाचार की भावना विकसित करती हैं। निर्णायक मंडल ने मॉडल का मूल्यांकन विषय की स्पष्टता, मौलिकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, उपयोगिता एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।