पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व एकल अभियान की आचार्य बहनों ने क्षेत्र के पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। इंस्पेक्टर गोसाईगंज डीके सिंह सहित सभी पुलिसकर्मियों को आचार्य बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की इस अवसर पर भाग प्राथमिक शिक्षा अध्यक्ष श्याम मूर्ति ने कहा कि त्योहार पर पुलिसकर्मी व्यस्तता के कारण घर नहीं जा पाते, इसलिए एकल की बहनें उन्हें बहन की कमी महसूस नहीं होने देतीं।
उपाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ ने रक्षाबंधन के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने सभी बहनों को उपहार भेंट कर धन्यवाद दिया और हर संभव सहायता व सुरक्षा का आश्वासन देते हुए अपना निजी मोबाइल नंबर भी साझा किया।