स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Rise and Fall 2: गौतम गुलाटी बने इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर, निहारिका तिवारी के सामने जशवंत बोपन्ना ने किया दिल का इजहारचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणRise and Fall 2: गौतम गुलाटी बने इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर, निहारिका तिवारी के सामने जशवंत बोपन्ना ने किया दिल का इजहारचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षण

साहब मैं जिंदा हूं….चीख चीख कर बूढ़े पिता ने बताई बेटों की करतूत

साहब मैं जिंदा हूं….चीख चीख कर बूढ़े पिता ने बताई बेटों की करतूत
अभिलेखों में मृत दिखाकर राजस्वकर्मियों ने बेटों के नाम कर दी जमीन…
पायनियर समाचार सेवा। 
लखनऊ/मोहनलालगंज। मोहनलालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को उस समय एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जब हाथ में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे एक किसान फरियादी ने जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर से कहा, “साहब, मैं जिंदा हूं, लेकिन सरकारी कागजों में मुझे मृत दिखा दिया गया है।”मोहनलालगंज के रघुनाथखेड़ा मजरा बाबूखेड़ा निवासी किसान काशी प्रसाद ने जिलाधिकारी को बताया कि राजस्व विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों ने गंभीर लापरवाही एवं कथित फर्जीवाड़ा करते हुए उन्हें अभिलेखों में मृत दर्शा दिया। इतना ही नहीं, उनकी कृषि योग्य भूमि भी खतौनी में उनके बेटों के नाम दर्ज कर दी गई।
बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की मिलीभगत से यह पूरा खेल किया गया है। यदि समय रहते उन्हें इसकी जानकारी न मिलती तो वह अपनी ही जमीन से बेदखल हो सकते थे। उन्होंने दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने तत्काल संज्ञान लिया और एसडीएम को जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल कुमार शर्मा,एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, एडीएम पूर्वी एम.पी.सिंह व उपजिलाधिकारी पवन पटेल समेत अन्य विभागो के अधिकारियो की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायते सुनकर सम्बंधित विभाग के अधिकारियो को निस्तारण के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर को सेना के रिटायर्ट कैप्टन देवेन्द्र कुमार सिंह निवासी सरथुवा ने शिकायती पत्र देते हुये बताया सरथुवा में उसके आवास को जाने वाले रास्ते व सहन की भूमि पर दबंगो ने कब्जा कर लिया था  पूर्व में शिकायत करने पर तहसील अधिकारियो ने कब्जा हटाया गया लेकिन प्रधान की शह पर भूमाफिया किस्म के लोगो ने फिर से कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया ओर धमका रहे है।डीएम ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये एसडीएम को मौके पर जाकर तत्काल रास्ते से कब्जा हटवाये जाने के आदेश दिये। को जांच कराकर कार्यवाही के निर्देश दिये।तहसीलदार रितुराज शुक्ला ने बताया सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 428शिकायतें दर्ज हुयी है जिनमें से 112शिकायतों  का मौके पर निस्तारण किया गया।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें