स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभस्वास्थ्य, कृषि और विकास योजनाओं की समीक्षा में जुटे सीडीओपरिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएंदीपोत्सव-2026 : गांव के चाक से रामनगरी तक, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मानस्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: योगीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभस्वास्थ्य, कृषि और विकास योजनाओं की समीक्षा में जुटे सीडीओपरिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएंदीपोत्सव-2026 : गांव के चाक से रामनगरी तक, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मानस्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: योगी

सिपाही पर 11 लाख रुपये हड़पने और मकान पर कब्जा करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

सिपाही पर 11 लाख रुपये हड़पने और मकान पर कब्जा करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

  • आजाद हिंदू सेना ने एसएसपी को ज्ञापन देकर पीड़िता को न्याय दिलाने की उठाई मांग

पायनियर संवाददाता।बरेली

आजाद हिंदू सेना के अध्यक्ष अमित राठौर ने पुलिस विभाग में तैनात सिपाही मनीष सिंह पर एक महिला से कथित तौर पर 11 लाख रुपये हड़पने, मकान पर अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। संगठन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने, निष्पक्ष जांच कराने और मकान को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।
आजाद हिंदू सेना के अमित राठौर के अनुसार, तुला शेरपुर स्थित सूर्या एंक्लेव के सामने पीलीभीत बाईपास रोड, थाना इज्जतनगर निवासी नीलम जोहरी पत्नी शरद कुमार की मुलाकात करीब दो वर्ष पहले पुलिस विभाग में तैनात सिपाही मनीष सिंह से हुई थी। आरोप है कि सिपाही ने महिला को झांसे में लेकर उसके करीब 11 लाख रुपये हड़प लिए। इसके अलावा पीलीभीत बाईपास स्थित गुरुद्वारा वाली रोड पर आनंदम स्कूल के पास किराये पर लिए गए मकान पर भी कथित रूप से अवैध कब्जा कर लिया।
महिला का आरोप है कि उसने कई बार रुपये वापस करने और मकान खाली करने के लिए कहा, लेकिन सिपाही टालमटोल करता रहा। विरोध करने पर कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला के मुताबिक, सिपाही ने रुपये वापस करने, मकान खाली करने तथा दो साल का किराया और बिजली का बिल देने से इनकार करते हुए पुलिस विभाग में अपनी पहुंच होने की बात कही। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता ने पहले थाना इज्जतनगर में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। इसके बाद मामले की जांच थाना इज्जतनगर पुलिस को सौंपी गई। आरोप है कि थाने में बुलाए जाने पर भी सिपाही ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। पीड़िता के पास मामले से संबंधित साक्ष्य होने की बात भी कही गई है।
आजाद हिंदू सेना ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने, प्राथमिकी दर्ज कराने और महिला को उसके रुपये वापस दिलाने के साथ मकान कब्जामुक्त कराने की मांग की है। ज्ञापन के दौरान अमित राठौर , रवि सोनकर , धनराज , संजय , सोनू यादव , बाबा लहरी , अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें