स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयारकुएं में मिला बालिका का शव, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्ताररणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयारकुएं में मिला बालिका का शव, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्ताररणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ

शिक्षक विद्यार्थी नहीं, राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं : पंकज चौधरी

शिक्षक मतदाता सम्मेलन में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, विपक्ष पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप

शिक्षक विद्यार्थी नहीं, राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं : पंकज चौधरी

अयोध्या पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष 

पायनियर। अयोध्या

शिक्षक मतदाता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की दिशा दिखाने के साथ राष्ट्र का भविष्य भी गढ़ते हैं। लोकतंत्र की असली ताकत मतदाता का विश्वास है और प्रत्येक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी तर्क करती है। पंकज चौधरी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच शिक्षित समाज के निर्माण की है, क्योंकि समझदार और शिक्षित समाज ही राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, जबकि अब देश पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। कोरोना महामारी जैसी चुनौती के बावजूद भारत ने आर्थिक प्रगति की। शिक्षक हितों की चर्चा करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के पारदर्शी स्थानांतरण की व्यवस्था की है। वित्तविहीन और स्ववित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षकों के हितों में योजनाएं लागू की गई हैं। मृतक आश्रितों को मिलने वाले लाभ की प्रक्रिया आसान करने और ऋण भुगतान की प्रक्रिया सरल बनाने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से विद्यालयों की आधारभूत संरचना मजबूत करने का उल्लेख किया।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 1.65 लाख प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की गई है। इसके अतिरिक्त राजकीय शिक्षकों, अशासकीय शिक्षकों तथा पांच हजार से अधिक प्रधानाचार्यों के चयन का उल्लेख करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन को भी महत्वपूर्ण कदम बताया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी मुद्दाविहीन हो गई है। शिक्षक मतदाताओं से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास जनहित से जुड़े ठोस मुद्दों का अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर को लेकर समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है। 

सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभान पासवान, अभय सिंह, अमित सिंह चौहान, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, अम्बेडकर नगर जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल, सहित विभिन्न जिलों के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें