स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागत

शिक्षक चुनाव में 75.48 व स्रातक में 50.21 प्रतिशत वोटिंग, कड़ी पहरेदारी में मतदान पूरा

जनपद के 34 मतदेय स्थलों पर पड़े वोट, युवा मतदाताओं में दिखा उत्साह

शिक्षक चुनाव में 75.48 व स्रातक में 50.21 प्रतिशत वोटिंग, कड़ी पहरेदारी में मतदान पूरा

पायनियर। सोनभद्र

वाराणसी खंड स्रातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को सोनभद्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच 34 मतदेय स्थलों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। स्रातक निर्वाचन में जहां आधे मतदाताओं ने ही वोट डाला, वहीं शिक्षक निर्वाचन में मतदान का आंकड़ा 75 प्रतिशत के पार पहुंच गया। युवा मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह दिखा।शाम चार बजे मतदान समाप्त होने के बाद देर शाम तक बैलेट बाक्स निर्धारित स्थल पर पहुंचने लगे।स्रातक निर्वाचन में कुल 16,812 मतदाताओं में से 8,442 ने मतदान किया। इस तरह मतदान प्रतिशत 50.21 रहा।

शिक्षक निर्वाचन में 1,738 मतदाताओं में से 1,312 ने वोट डाला और मतदान प्रतिशत 75.48 दर्ज किया गया।दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में शिक्षक मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही। जिले में स्रातक निर्वाचन के लिए 21 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 13 मतदेय स्थल बनाए गए थे। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला।

ओबरा से चुर्क तक अधिकारियों की निगरानी

मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान केंद्र संख्या 256 इंटर कालेज ओबरा केंद्र संख्या 255 विकास खंड चोपन और केंद्र संख्या 252 जय ज्योति उत्तर माध्यमिक विद्यालय चुर्क का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस बल की तैनाती, मतदाताओं के आवागमन और प्रवेश-निकास की व्यवस्था परखी गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें