स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

एसजीपीजीआई ने बचाई एक और गंभीर रूप से घायल पीड़ित की जान

एसजीपीजीआई ने बचाई एक और गंभीर रूप से घायल पीड़ित की जान

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गोसाईगंज के उदवतखेड़ा निवासी 35 वर्षीय पंकज कुमार यादव को गत 14 अगस्त की रात लगभग 12:30 बजे एपीआई अंसल में चोरों ने गोली मारे जाने के बाद गंभीर हालत में एपेक्स ट्रॉमा सेंटर एसजीपीजीआई लाया गया। गोली पेट में लगी थी और मरीज अस्पताल पहुंचने पर गंभीर शॉक की स्थिति में था। ट्रॉमा सेंटर में तत्काल रीससिटेशन के बाद मरीज की इमरजेंसी लैप्रोटॉमी की गई। ऑपरेशन के दौरान पेट में लगभग 1.5 लीटर रक्त पाया गया तथा छोटी आंत  इलियम में गंभीर चोट मिली।

छोटी आंत के लगभग 15 सेमी क्षतिग्रस्त हिस्से को निकालकर आवश्यक सर्जरी की गई। मरीज को कई बार रक्त चढ़ाया गया तथा गंभीर स्थिति को देखते हुए 48 घंटे तक मैकेनिकल वेंटिलेटर पर रखा गया। आईसीयू में गहन निगरानी और उपचार के बाद मरीज ने सफलतापूर्वक स्वास्थ्य लाभ किया और अब उसे स्थिर स्थिति में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ऑपरेशन प्रो. अमित कुमार सिंह, एडिशनल चीफ एवं ट्रॉमा सर्जन के नेतृत्व में डॉ. आदित्य एवं डॉ. वरुण गुप्ता सीनियर रेजिडेंट ट्रॉमा सर्जरी द्वारा किया गया।

एनेस्थीसिया टीम में डॉ. गणपत प्रसाद, डॉ. रफत शमीम, एडिशनल प्रोफेसर तथा डॉ. दीक्षा, सीनियर रेजिडेंट शामिल रहे। ओटी एवं आईसीयू टीम ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने पूरी टीम को मरीज की जान बचाने और सफल उपचार के लिए बधाई दी।

यह मामला गंभीर ट्रॉमा मरीजों में त्वरित रीससिटेशन, आपातकालीन सर्जरी, रक्त आधान एवं उन्नत आईसीयू सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। एपेक्स ट्रॉमा सेंटर एसजीपीजीआई में 24 घंटे आपातकालीन ट्रॉमा, सर्जिकल एवं गहन चिकित्सा सेवाएं मरीजों को पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें