स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागत

सीलिंग-ध्वस्तीकरण पर रोक लगे, दोषी अफसरों की तय हो जवाबदेही

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, आवासीय क्षेत्रों में व्यापार की अनुमति और कारोबारियों के पुनर्वास की मांग

सीलिंग-ध्वस्तीकरण पर रोक लगे, दोषी अफसरों की तय हो जवाबदेही

पीलीभीत। आवासीय क्षेत्रों में संचालित दुकानों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। व्यापारियों ने आवासीय कॉलोनियों में व्यापार की अनुमति देने और वर्षों से विकसित बाजारों को नियमित करने के लिए स्पष्ट कानून बनाने की मांग उठाई।

ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद की कॉलोनियों में पर्याप्त व्यावसायिक बाजारों की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग आवासीय क्षेत्रों में दुकानें संचालित कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि वे कमर्शियल बिजली बिल, हाउस टैक्स, जीएसटी और आयकर समेत विभिन्न करों का भुगतान करते हैं।

व्यापारियों ने कहा कि अवैध निर्माण के लिए केवल भवन स्वामियों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। निर्माण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। मिलीभगत सामने आने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उन्होंने ध्वस्तीकरण से प्रभावित कारोबारियों के पुनर्वास की व्यवस्था करने और आवासीय भवनों में दुकानों के संचालन को कानूनी मान्यता देने की मांग की। इस दौरान व्यापार मंडल युवा विंग के जिलाध्यक्ष शैली शर्मा, नाहिद खान, ऋषभ सिंह, हरीश सिंह, साहिल , शहबाज अहमद और गौतम गौहा समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें