स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंह

सपा मनाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’

सपा मनाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’

8 अक्टूबर को निकलेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

भारत निर्वाचन आयोग के कथित संस्थागत कब्जे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने तथा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिले में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाने का निर्णय लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न तिथियों पर बैठकें और विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।
​3 अक्टूबर को सपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, प्रदेश सचिव आनंद सिंह यादव और जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने पार्टी की रणनीति और आरोपों को सामने रखा। नेताओं ने तिकुनिया कांड की पांचवी बरसी पर किसानों को श्रद्धांजलि दी और किसान विरोधी सरकार को हटाने का संकल्प लिया। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा निर्वाचन आयोग की मदद से वोटों की हेराफेरी कर रही है और बीएलओ को बाईपास कर सपा समर्थकों के नाम मतदाता सूची से काटे या बदले गए हैं। वहीं प्रदेश सचिव आनंद सिंह यादव ने दावा किया कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर है और पार्टी 2027 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट है।
​सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने बताया कि अभियान के तहत विधानसभा और जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बीसलपुर के बारा बैंक्वेट हॉल में बैठक होगी, जबकि दोपहर 3 बजे पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की जाएगी। इसके बाद 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बीसलपुर/बरखेड़ा (128) और दोपहर 2 बजे पूरनपुर (129) विधानसभा क्षेत्र की बैठकें होंगी।
​सप्ताह के मुख्य कार्यक्रम के तहत 8 अक्टूबर को जिला स्तर पर एक विशाल ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, उन पर मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है और निर्वाचन आयोग की कथित साजिशों के बावजूद सपा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
​पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालक राम सागर, काशीराम सरोज, मखदूम खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव अग्रवाल (टीटी) और महिला सभा की जिलाध्यक्ष आशा वर्मा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें