स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Rise and Fall 2: गौतम गुलाटी बने इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर, निहारिका तिवारी के सामने जशवंत बोपन्ना ने किया दिल का इजहारचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणRise and Fall 2: गौतम गुलाटी बने इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर, निहारिका तिवारी के सामने जशवंत बोपन्ना ने किया दिल का इजहारचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षण

सदर तहसील में डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादें

सदर तहसील में डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादें

-समाधान दिवस में अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश, महिला अपराध और साइबर ठगी के मामलों को लेकर किया जागरूक

मुजफ्फरनगर। संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को सदर तहसील में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दोनों अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं लेकर फरियादी पहुंचे। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर समस्या की वास्तविक स्थिति की जांच करें और शिकायतकर्ता को राहत दिलाना सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। महिला अपराध से संबंधित शिकायतों की जांच को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने फरियादियों को साइबर अपराध और साइबर ठगी के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें। किसी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल संबंधित माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें