स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

रालोद ने खतौली में गठित की नगर कार्यकारिणी, नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

रालोद ने खतौली में गठित की नगर कार्यकारिणी, नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
आशीष सैनी 

-जिलाध्यक्ष संजय राठी ने फीता काटकर किया नगर कैंप कार्यालय का उद्घाटन

-2027 के विधान सभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत के लिए जुटने का आह्वान

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से खतौली में नगर कार्यकारिणी का गठन किया है। नगर अध्यक्ष विनित गुप्ता ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी ने फीता काटकर नगर कार्यालय का उद्घाटन किया।

नगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय राठी का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान संगठन के विस्तार, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाना चाहिए। नगर कार्यकारिणी में नगर उपाध्यक्ष के पद पर अपार जैन, पंकज जैन, गोवर्धन सैनी, सुशील सैनी, विकेश नाहरिया, आसिफ, बाबर और अभिषेक अरोरा को जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर महासचिव के पद पर राजीव शर्मा, विवेक दास और देवेंद्र धीमान को नियुक्त किया गया। नगर सचिव के पद पर अंकित चार्ल्स, अभिषेक चौधरी, एकांश गुप्ता, अमित गोयल, शाहदाब कुरैशी, सुनील बघेल और मनोज ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई। नगर कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में अनुज तनेजा, राजेंद्र भाटिया, साहिल तनेजा, शशांक गुप्ता, सुमित गुप्ता, सचिन प्रजापति, विकास कटारिया, प्रिंस पाल, विवेक ठाकुर, सोनू सैनी, शावेज, अजीम, मोनू प्रजापति, शिवकुमार, मुनिराम, फैसल, मनोज कुमार, दिनकर प्रजापति, रमनजीत चौधरी, राहुल शिवम चौधरी और सुमित कुमार को शामिल किया गया। कार्यक्रम में अजित राठी, देवेंद्र सिंह उर्फ ढोलू, धर्मेंद्र तोमर, जगदीश आर्य, सचिन आर्य, बंटी शर्मा, पालिका अध्यक्ष हाजी शाहनवाज, दिमांग सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल, जिला महासचिव नौशाद मोनी, शालू मेम्बर, कपिल मोतला, सभासद अमित त्यागी, सभासद दानिश, अपार जैन, नगर उपाध्यक्ष पंकज जैन, गोवर्धन सैनी और सुशील सैनी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें