स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

प्रत्येक गांव का समग्र विकास मेरी पहली प्राथमिकता-दिनेश प्रताप सिंह

मंत्री ने हरचन्दपुर विकास खंड के दर्जनों गांवो में जनसंपर्क कर सुनी समस्याएं, चैपाल के दौरान जन समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे मंत्री, सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश

प्रत्येक गांव का समग्र विकास मेरी पहली प्राथमिकता-दिनेश प्रताप सिंह

हरचंदपुर, रायबरेली। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने विकासखंड हरचंदपुर के विभिन्न ग्राम सभाओं का भ्रमण कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रात: 11 बजे ग्राम बाला स्थित बाला ठाकुर बाबा मंदिर से जनसंपर्क अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान ग्राम बाला में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और ग्रामवासियों के साथ चैपाल लगाकर उनकी स्थानीय आवश्यकताओं, पेयजल, सड़क, आवास, पेंशन एवं अन्य जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना।

 मंत्री ने समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुखिया महंत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हरचंदपुर के प्रत्येक गांव का समग्र विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि पिछले कई वर्षो से विधान सभा हरचन्दपुर में विकास की जो अलख जगी है वह अनवरत् जारी रहेगी।

मंत्री ने क्षेत्र के जिन गांवो में चैपाल लगाकर समस्याएं सुनी उनमें बाला ठाकुर बाबा मंदिर, प्यारेपुर प्राथमिक विद्यालय, दतौली समरजीत के दरवाजे पूरे जगन, शेरी काली माई का चबूतरा, जोहवाशर्की आनंद चैरसिया के यहां, जोहवा हिसार नन्हकऊ पासी के यहां, पश्चिम गांव बाराती लाल मौर्य के यहां, मदनटूसी गिरीश शर्मा के यहां, उफारापुर राजू तिवारी के यहां, टेरा बरौला, बद्री प्रसाद का पुरवा रामकेश पाल के यहां, नंदाखेड़ा पीर बाबा मंदिर सर्वेश लोधी के यहां चैपाल लगाकर लोगो से रूबरू हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें