स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जौनपुर में दुकान के सामने सो रहे व्यक्ति की हत्या, सिर पर भारी वस्तु से किया गया वारUP BJP Core Committee Meeting: सीएम योगी के आवास पर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक खत्म, राज्यसभा-MLC चुनाव पर मंथनLucknow Airport News: खराब मौसम के चलते लखनऊ डायवर्ट हुईं फ्लाइटें, Air India की AI215 ने 7:50 बजे की लैंडिंगचढ़ावा चोरी केस में 25 पुलिसकर्मी गवाह, जांच से गिरफ्तारी और बरामदगी तक कोर्ट में होगी गवाहीहैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर बनेगा डबल लेन ओवरब्रिज, 84 करोड़ की वित्तीय मंजूरीट्रांस एसीएनआर समेत नौ कंपनियों ने सेबी में आईपीओ दस्तावेज दाखिल किएअमेरिकी आंकड़ों, पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोने-चांदी में फिर उतार-चढ़ाव की आशंका : विश्लेषकपांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर सोमवार से बैंकों की तीन दिवसीय हड़तालजलभराव के बीच सीएचसी पहुंचे सीएमओ, मरीजों से जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हालएक माह से जर्जर पड़ा नगपुर सीएचसी का मुख्य गेट, हादसे का बढ़ा खतराजौनपुर में दुकान के सामने सो रहे व्यक्ति की हत्या, सिर पर भारी वस्तु से किया गया वारUP BJP Core Committee Meeting: सीएम योगी के आवास पर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक खत्म, राज्यसभा-MLC चुनाव पर मंथनLucknow Airport News: खराब मौसम के चलते लखनऊ डायवर्ट हुईं फ्लाइटें, Air India की AI215 ने 7:50 बजे की लैंडिंगचढ़ावा चोरी केस में 25 पुलिसकर्मी गवाह, जांच से गिरफ्तारी और बरामदगी तक कोर्ट में होगी गवाहीहैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर बनेगा डबल लेन ओवरब्रिज, 84 करोड़ की वित्तीय मंजूरीट्रांस एसीएनआर समेत नौ कंपनियों ने सेबी में आईपीओ दस्तावेज दाखिल किएअमेरिकी आंकड़ों, पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोने-चांदी में फिर उतार-चढ़ाव की आशंका : विश्लेषकपांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर सोमवार से बैंकों की तीन दिवसीय हड़तालजलभराव के बीच सीएचसी पहुंचे सीएमओ, मरीजों से जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हालएक माह से जर्जर पड़ा नगपुर सीएचसी का मुख्य गेट, हादसे का बढ़ा खतरा

प्रदर्शनी का महापौर, विधायक ने किया अवलोकन

प्रदर्शनी का महापौर, विधायक ने किया अवलोकन

प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूरे होने पर कंपनी बाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत  प्रदर्शनी आयोजित

सहारनपुर। प्रधानमंत्री के जनसेवा से देशसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर कंपनी बाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रदर्शनी का महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर और भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का चित्रण किया गया। महापुरुषों का सम्मान, कौशल युवा सक्षम प्रदेश, उन्नत किसान समृद्ध प्रदेश, विरासत का मान विकास का अभिमान, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं की झलक दिखाई गई।
महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के कार्यों की झलक मिली। उनके कार्यकाल में संस्कृति को संजोने और टेक्नोलॉजी से आगे बढ़ने दोनों कार्य हुए हैं। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को हम आगे बढ़ा रहे हैं।
विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ और समस्याओं का निवारण किया जा रहा है। स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं। सभी प्रदर्शनी देखें और योजनाओं की जानकारी दूसरों को भी दें।
महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 25 वर्षों में विकास की नई लकीर खींची है। इस अवसर पर संस्कृत विद्यालय की अध्यापिका एवं छात्र उपस्थित रहे। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें