स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉलेज संचालक डा. सम्राट गिरफ्तार

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉलेज संचालक डा. सम्राट गिरफ्तार
-कॉलेज परिसर में ही दिया था वारदात को अंजाम, चार आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल
-मंत्री कपिल देव बोले, किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे, गैंगस्टर एक्ट में भी होगी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सम्राट इंटर कॉलेज के संचालक डा. सम्राट उर्फ मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार कर लिया। घटना कॉलेज परिसर में होने का आरोप है। मामले में मुख्य आरोपी नाजिम और डा. आदिल समेत चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।
नाबालिग के साथ हुई घटना के बाद मामले को लेकर लोगों में आक्रोश था। हंगामे की सूचना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। पीड़ित पक्ष ने मामले की गहराई से जांच कर घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसी क्रम में गैंगरेप मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने गुरुवार को कॉलेज संचालक डा. सम्राट उर्फ मोहम्मद इरशाद को हिरासत में लेकर कई घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गुरुवार को डा. सम्राट की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि नाबालिग के साथ कॉलेज परिसर में हुई इस घटना की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें