स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौतगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौत

प्लाट में पेंटर की हत्या,खून से सना लोहे की रॉड व ईट का गुम्मा, हत्यारोपी फरार

प्लाट में पेंटर की हत्या,खून से सना लोहे की रॉड व ईट का गुम्मा, हत्यारोपी फरार

पायनियर समाचार सेवा

 लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के कन्नौसी में एक प्लाट पर निर्मित कमरे में शुक्रवार सुबह एक पेंटर का खून से लथपथ शव मिला। प्लाट मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कृष्णा नगर के कन्नौसी गांव में गोलू पाल का करीब 15 सौ स्क्वायर फीट का प्लाट है। जिसपर अर्धनिर्मित दो कमरे बने हुए है दोनों कमरों में किराए पर जनपद हरदोई ग्राम बहुथा थाना टड़ियावां का रहने वाला सुखपाल (35)पुत्र राम खेलावन और उन्नाव जनपद के पाटन का रहने वाला राजेश रावत रहता है। 

सुखपाल पेशे से पेंटर था और राजेश मजदूर है। शुक्रवार सुबह करीब छहबजे सुखपाल खून से लथपथ मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ मिला था। पेंटर दाहिने कान के पास कनपटी पर लोहे की रॉड और ईट के गुम्मे से हमला किया गया था मौके पर पुलिस को खून से सना लोहे का रॉड और ईट का गुम्मा भी मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में शराब की पार्टी चली है और नॉनवेज बन रहा था। इसी दौरान विवाद हो गया और विवाद में राजेश ने सुखपाल पर हमला कर हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गया।

प्लाट मालिक के अनुसार मृतक करीब आठवर्षों से लखनऊ में रहकर पेंटर का कार्य कर रहा था दो दिन पूर्व ही गांव से वापस लखनऊ लौटा था। पुलिस के अनुसार, मृतक अविवाहित था, मृतक के परिजनों को सूचना दे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश में चार टीमें गठित की गई है। परिजन के लखनऊ आने पर तहरीर ले मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें