स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Rise and Fall 2: गौतम गुलाटी बने इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर, निहारिका तिवारी के सामने जशवंत बोपन्ना ने किया दिल का इजहारचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणRise and Fall 2: गौतम गुलाटी बने इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर, निहारिका तिवारी के सामने जशवंत बोपन्ना ने किया दिल का इजहारचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षण

फोटोग्राफी सिर्फ पेशा नहीं, यादों को जिंदगी भर संजोने की कला

-फोटोग्राफर्स सोसायटी के अधिवेशन और वीडियो एक्सपो-2026 में आधुनिक तकनीक पर हुआ मंथन, उपकरणों की प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान

फोटोग्राफी सिर्फ पेशा नहीं, यादों को जिंदगी भर संजोने की कला

मुजफ्फरनगर। फोटोग्राफी केवल तस्वीरें खींचने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन के अनमोल पलों और यादों को हमेशा के लिए संजोकर रखने की कला है। समय के साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के क्षेत्र में तेजी से बदलाव आया है। आधुनिक कैमरों और तकनीक ने इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयां दी हैं। यह बात रविवार को पचैंडा रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी के अधिवेशन एवं वीडियो एक्सपो-2026 में वक्ताओं ने कही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सोसायटी के पदाधिकारियों ने पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का बुके भेंट कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने फोटोग्राफी के क्षेत्र में कार्य कर रहे फोटोग्राफरों की मेहनत, रचनात्मकता और जिम्मेदारी की सराहना की। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शादी-विवाह, जन्मदिन, धार्मिक आयोजन और अन्य पारिवारिक समारोह प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के खास और यादगार पल होते हैं। इन पलों को कैमरे में कैद कर फोटोग्राफर उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक में लगातार बदलाव के बावजूद फोटोग्राफर की कला, कल्पनाशीलता और अनुभव का महत्व हमेशा बना रहेगा। अधिवेशन के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों, आधुनिक तकनीक और बदलते दौर में पेशे से जुड़ी संभावनाओं पर चर्चा की गई। शहर और आसपास के क्षेत्र से पहुंचे फोटोग्राफरों ने एक-दूसरे के अनुभव साझा किए तथा नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। आयोजन का उद्देश्य फोटोग्राफी से जुड़े लोगों को एक मंच उपलब्ध कराना और उन्हें तकनीकी रूप से अपडेट करना भी रहा। वीडियो एक्सपो-2026 में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से संबंधित आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में आधुनिक कैमरे, कैमरा स्टैंड, फ्लैश, आकर्षक फोटो एलबम, फोटो फ्रेम सहित विभिन्न प्रकार के उपकरण और सामग्री प्रदर्शित की गई। फोटोग्राफरों ने प्रदर्शनी में लगाए गए आधुनिक उपकरणों के बारे में जानकारी ली। अधिवेशन में पहुंचे लोगों ने एक्सपो की सराहना करते हुए इसे फोटोग्राफी से जुड़े कारोबारियों और पेशेवरों के लिए उपयोगी मंच बताया। कार्यक्रम में सोसायटी के जिलाध्यक्ष श्रवण मोगा, महासचिव विकास पाल, कोषाध्यक्ष मित्रसेन, शहर कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला प्रभारी अरविंद राणा, मीडिया प्रभारी नवनीत कौशिक, रॉबिन सिंघल, जिला सचिव मिंकुल, संयोजक सतनाम छाबड़ा, रजनीश कौशिक, संजय सिंगर, राकेश अरोड़ा, राजीव मोगा, देशपाल, बृजमोहन वर्मा, बृजेश कुमार, राम भूल पुंडीर, सुनील सैनी, पवन शर्मा, कमल सैनी, राजीव गर्ग, मोहम्मद नसीम, सुशील कुमार, मनोज कुमार, प्रताप मलिक और कृष्णपाल सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें