फांसी लगाकर मजदूर ने की आत्महत्या

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। घर से खेत जाने की बात कहके निकले मजदूर ने रस्सी के सहारे पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार। माल थाना क्षेत्र के गोडवा निवासी राजेश (45) सोमवार दोपहर करीब चार बजे घर से खेत जाने जाने की बात कह कर निकले थे। वहीं उन्होंने प्रदीप के आम के बाग में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं से गुजर रहे राहगीरों ने देखा कि एक पेड़ से शव लटक रहा है, जिसकी सूचना परिजनों को दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार।
बताया जा रहा है कि मृतक प्रदीप शराब का आदि था।मृतक के परिवार में पत्नी बिट्टों बेटा कैलाश, और चार बेटियां हैं। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में माल इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार।



