स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौतगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौत

फैजुल्लागंज बाढ़ में फंसी जनता के बीच उतरी खाकी

फैजुल्लागंज बाढ़ में फंसी जनता के बीच उतरी खाकी

रातभर मोर्चे पर डटे रहे एसीपीअलीगंज

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। फैजुल्लागंज में बाढ़ की विकट परिस्थितियों के बीच लखनऊ पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार रात एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्र और पुलिस बल के साथ दाऊदनगर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और देर रात तक हालात का जायजा लेते रहे। बाढ़ में फंसे लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली गई और राशन, पानी तथा खाने-पीने की जरूरी सामग्री घर-घर पहुंचाई गई। 

एसीपीअलीगंज ने केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि राहत और बचाव अभियान की कमान भी मौके पर संभाली। रात के अंधेरे में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिस की लगातार गश्त और सिटी बजाकर लोगो को सतर्क रहने की सलाह दिया जिससे लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिला। एसीपी ने लोगो को किसी भी तरह की दिक्कत होने 112 पर काल करने की सलाह दिया। 

मुसीबत में खाकी का मानवीय चेहरा भी इस दौरान देखने को मिला। बाढ़ में फंसे लोगों ने पुलिस की तत्परता और राहत कार्यों की जमकर सराहना की।  स्थानीय लोगों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में एसीपीअलीगंज शशि प्रकाश मिश्र और मड़ियांव पुलिस जिस तरह लगातार जनता के बीच मौजूद हैं, वह भरोसा बढ़ाने वाला है। बाढ़ के बीच पुलिस का यह सक्रिय अभियान साफ संदेश दे रहा है कि मुसीबत चाहे कितनी भी बड़ी हो, जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें