मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
नैनीताल

आश्वासन के बाद पीजी डॉक्टरों ने स्थगित की हड़ताल

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर 15 से 20 दिन में कार्रवाई का भरोसा एसटीएच में आठ दिन से चल रहा था आंदोलन पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार…

साझा करें WhatsAppFacebookX
आश्वासन के बाद पीजी डॉक्टरों ने स्थगित की हड़ताल
  • स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर 15 से 20 दिन में कार्रवाई का भरोसा

  • एसटीएच में आठ दिन से चल रहा था आंदोलन

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी है। पिछले आठ दिनों से चल रहे आंदोलन के बीच डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सरकार और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता की। वार्ता में मांग पर कार्रवाई के लिए 15 से 20 दिन का समय दिए जाने का आश्वासन मिला।
पीजी रेजिडेंट डॉक्टर लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाकर न्यूनतम एक लाख रुपये प्रतिमाह करने की मांग उठा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि प्रशिक्षण के साथ अस्पताल में मरीजों की देखभाल और अन्य जिम्मेदारियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में मौजूदा स्टाइपेंड उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग और आंदोलन से जुड़ी परिस्थितियों को रखा। अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने फिलहाल हड़ताल रोकने का निर्णय लिया है। हालांकि डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार निर्धारित अवधि में मांग पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन शुरू करने और आगे की रणनीति तय करने पर विचार करेंगे। फिलहाल उनकी नजर सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से होने वाली आगामी कार्रवाई पर है।