स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

पीईटी में नकल रोकने को प्रशासन अलर्ट, 14 परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

पीईटी में नकल रोकने को प्रशासन अलर्ट, 14 परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

पायनियर संवाददाता। बाराबंकी

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी को नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों, मजिस्ट्रेटों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम एवं नोडल प्रशासन निरंकार सिंह ने तैयारियों की जानकारी दी, जबकि एएसपी दक्षिणी एवं नोडल पुलिस अधिकारी रितेश कुमार सिंह ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था संबंधी इंतजामों से अवगत कराया। पीईटी का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को दो-दो पालियों में होगा।

पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। जिले में परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 4,656 अभ्यर्थियों की व्यवस्था के अनुसार कुल 27,936 अभ्यर्थी-पाली आवंटन निर्धारित है। डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। बैठक में डीआईओएस अमिता सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें