स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

पेंट लदा हुआ ट्रक गैस कंटेनर से भिड़ा, एक घायल

पेंट लदा हुआ ट्रक गैस कंटेनर से भिड़ा, एक घायल

गैस रिसाव की सूचना पर मचा हड़कम्प

पायनियर संवाददाता। जौनपुर

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सीहीपुर में मंगलवार को तड़के उस समय हड़कम्प मच गया जब सीएनजी गैस एवं पेंट लदे क्रमश: कंटेनर एवं ट्रक में भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में पेंट लदे ट्रक का चालक उसी में बुरी तरह फंस गया जबकि कंटेनर का चालक सुरक्षित बच गया लेकिन गैस रिसाव की सूचना मिलने पर घटनास्थल सहित पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। आनन—फानन में अग्निशमन एवं पुलिस विभाग के जवान सहित तमाम लोग जुट गये और घायल को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाते हुये किसी तरह गैस रिसाव को बन्द करवाये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को तड़के लगभग 4 बजे नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिहीपुर में सीएनजी लोडेड कंटेनर एवं पेन्ट लोडेड ट्रक में टक्कर हो गयी। इस हादसे में पेंट लदे ट्रक का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया। वहीं सीएनजी कंटेनर में रिसाव की सूचना मिली जिस पर तत्काल फायर स्टेशन चौकियां से मय यूनिट के सहित अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सतहरिया के नेतृत्व में केबिन में फंसे चालक को निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अथक प्रयास से घायल चालक को जीवित केबिन से बाहर निकालकर उपचार हेतु एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजवाया गया। साथ ही कडअॠढछ की यूनिट से सम्पर्क करके रिसाव को पूर्ण रूप से बन्द कराया गया।

बताया गया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन एक समय के लिये मौका सहित अगल—बगल के गांवों में अफरा—तफरी जरूर मच गयी थी। हादसे की सूचना पर एफएसएसओ अनिल कुमार मय यूनिट एलएफएम धर्मेश राय, चालक कुलदीप पाण्डेय, फायरमैन धर्मेंद्र कुमार, रविकांत, रविन्द्र कुमार, फायरमैन चालक सनोज कुमार सहित तमाम जवान मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें