मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक की उपस्थित में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया वृहद पौधारोपण।

कानपुर देहात। आज दिनांक 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर, जनपद को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परिसर में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम…

साझा करें WhatsAppFacebookX
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक की उपस्थित में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया वृहद पौधारोपण।

कानपुर देहात। आज दिनांक 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर, जनपद को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परिसर में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में देशव्यापी “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन परिसर में अत्यंत उत्साह के साथ वृहद पौधारोपण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी गणों ने भी अपनी मां के सम्मान में और पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पौधे रोपे।

पर्यावरण संरक्षण व “एक पेड़ मां के नाम” का संदेश

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित समस्त पुलिस बल को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। यस पी द्वारा सभी को अपने जीवन में प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा “एक पेड़ मां के नाम” लगाकर उनकी नियमित रूप से उचित देखभाल व संरक्षण करने की प्रेरणा दी गई

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →