स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुग्राम में घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया: सर्वप्रिय त्यागी

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुग्राम में घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया: सर्वप्रिय त्यागी

भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में हुई संगठनात्मक बैठक

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गुरु कमल में जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में बुधवार को संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष तथा विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजक उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार 17 सितंबर को सुबह 10 बजे भाजपा जिला कार्यालय गुरु कमल में हवन का आयोजन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान के साथ जनसेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को मनाएंगे। सर्वप्रिय त्यागी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने घरों और बूथ स्तर पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दें। आशीर्वाद का दीया गुरुग्राम में घर-घर जलेगा।

इस बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों की तैयारियों तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद एवं बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने मंडल अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों से कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित करते हुए अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर सहित अन्य जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, विभाग एवं प्रकोष्ठों के संयोजक तथा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
—————————————————–

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें