अदनान खान। पीलीभीत
बरेली रेल खंड पर नर्सिंग की छात्रा ने मालगाड़ी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, सूचना पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा की मौत की खबर से परिजनों का बुरा हाल है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव हंडा निवासी 20 वर्षीय दयंती देवी उर्फ रानी गंगवार पुत्री ओमकार नर्सिंग छात्रा थी वह रविवार सुबह लगभग दस बजे के आसपास घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी,छात्रा ने बरेली की ओर से आ रही मालगाड़ी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
रेलकर्मियों ने इसकी सूचना तुरंत जहानाबाद पुलिस और जीआरपी को दी।सूचना मिलने के बाद सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल और इंस्पेक्टर जहानाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। बताया जाता है कि छात्रा अपनी माँ के साथ अपने ननिहाल गांव हंडा में ही रहती थी। बहरहाल प्रभारी निरीक्षक थाना जहानाबाद जय शंकर सिंह का कहना है आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।