नई दिल्ली। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने बृहस्पतिवार को छात्रों और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर अपने मुख्यालय रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक ‘ताली-थाली मार्च’ निकाला। एनएसयूआई के अनुसार, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में मार्च दोपहर दो बजे पांच रायसीना रोड स्थित संगठन के मुख्यालय से शुरू हुआ। एनएसयूआई के एक सदस्य ने कहा, ‘‘इस मार्च के जरिए दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए छात्रावास उपलब्ध कराने और देशभर में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ कार्रवाई जैसी मांगों को उठाया जा रहा है।’’ यह मार्च दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव से एक दिन पहले निकाला गया। चुनाव शुक्रवार को होने हैं। दिन की पाली के लिए मतदान सुबह 8:30 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा, जबकि शाम की पाली के लिए मतदान दोपहर तीन बजे से शाम 7:30 बजे तक होगा। मतगणना 19 सितंबर को नॉर्थ कैंपस स्थित विश्वविद्यालय के खेल स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हॉल में की जाएगी।
एनएसयूआई ने डूसू चुनाव से पहले जंतर-मंतर तक ‘ताली-थाली मार्च’ निकाला
नई दिल्ली। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने बृहस्पतिवार को छात्रों और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर अपने मुख्यालय रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक ‘ताली-थाली मार्च’ निकाला। एनएसयूआई के अनुसार, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के…