स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

अब दिल्ली मेट्रो में रील बनाई तो खैर नहीं

अब दिल्ली मेट्रो में रील बनाई तो खैर नहीं

गुरुग्राम से समयपुर बादली येलो लाइन पर बढ़ रहा रील बनाने का ट्रेंड

गुरुग्राम। गुरुग्राम को समयपुर बादली से जोडऩे वाली येलो मेट्रो लाइन पर मेट्रो में व मेट्रो स्टेशनों पर रील बनाने के बढ़ते ट्रेंड को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने सख्त एडवाइजरी जारी की है। गुरुग्राम समेत एनसीआर के सभी स्टेशनों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक नया रील चैलेंज वायरल हो रहा है। इसमें इन्फ्लुएंसर मेट्रो के रुकते ही सक्शन कप या टेप से अपना फोन शीशे पर चिपका देते हैं। ट्रेन के चलते ही फोन प्लेटफॉर्म और सुरंग का सिनेमाई शॉट रिकॉर्ड करता है, जबकि क्रिएटर प्लेटफॉर्म पर दौड़ते या डांस करते हुए रील शूट करता है। येलो लाइन के स्टेशनों पर ऐसे मामले ज्यादा सामने आए हैं।

डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कहा कि यह हरकत रील बनाने वाले और अन्य यात्रियों दोनों के लिए खतरनाक है। चलती ट्रेन के झटके से फोन गिरने पर ट्रैक के पास खड़े यात्री को चोट लग सकती है या मेट्रो के उपकरणों को नुकसान हो सकता है। कई मामलों में फोन क्षतिग्रस्त होने या खोने की भी खबरें हैं।

डीएमआरसी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति मेट्रो परिसर या ट्रेन के अंदर ऐसा करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ मेट्रो अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की गई है कि चंद सेकेंड की प्रसिद्धि के लिए सार्वजनिक परिवहन को स्टंट जोन न बनाएं। माना जा रहा है कि अभी तक सामने आई ज्यादातर वीडियो गुरुग्राम-बादली कॉरिडोर की हैं, इसलिए इस रूट पर सीआईएसएफ और मेट्रो सुरक्षाकर्मियों की गश्त बढ़ाई गई है। सीसीटीवी से फोन चिपकाने की कोशिश करने वालों पर नजर रखी जा रही है। डीएमआरसी ने यात्रियों से भी अपील की है कि ऐसी गतिविधि दिखने पर तुरंत कोच के इंटरकॉम या अगले स्टेशन पर सुरक्षा कर्मियों को सूचना दें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें