स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Rise and Fall 2: गौतम गुलाटी बने इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर, निहारिका तिवारी के सामने जशवंत बोपन्ना ने किया दिल का इजहारचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणRise and Fall 2: गौतम गुलाटी बने इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर, निहारिका तिवारी के सामने जशवंत बोपन्ना ने किया दिल का इजहारचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षण

किसी भी संविदाकर्मी को बिना कारण नौकरी से न निकाला जाए: एके शर्मा

किसी भी संविदाकर्मी को बिना कारण नौकरी से न निकाला जाए: एके शर्मा

-ऊर्जा मंत्री ने आंधी के बाद विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की, बोले जनता को हर हाल में मिले निर्बाध बिजली

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने संविदाकर्मियों को कार्य से हटाए जाने की शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी संविदाकर्मी को बिना उचित कारण नौकरी से न निकाला जाए। मंत्री ने सभी प्रबंध निदेशकों (एमडी) से आंधी-तूफान के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं, विद्युत अवसंरचना को हुए नुकसान तथा उनके निस्तारण की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा कहीं भी विद्युत बाधा उत्पन्न होने पर उसका त्वरित समाधान किया जाए। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री मंगलवार को लखनऊ स्थित संगम सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में उन्होंने सभी विद्युत वितरण निगमों (डिस्कॉम) के कार्यों का डिस्कॉमवार मूल्यांकन करते हुए अधिकारियों को जनहित सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। सिद्धार्थनगर जनपद से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की शिकायतों की बिल्कुल भी उपेक्षा न की जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में संविदाकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही मंत्री श्री शर्मा ने विधायक निधि से प्रस्तावित विद्युत विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इन परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अपेक्षाओं और जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी विकास कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं। बैठक में यूपीपीसीएल के एमडी नीतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे, जबकि अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आशीष गोयल तथा सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें