स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

निर्वाचन के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी: जिला निर्वाचन अधिकारी

निर्वाचन के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी: जिला निर्वाचन अधिकारी

  • जिलाधिकारी ने गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन के लिए रवाना हो रहीं पोलिंग पार्टियों का किया निरीक्षण

पायनियर संवाददाता। आजमगढ़

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर 2026 को जनपद आजमगढ़ के 23 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय, आजमगढ़ से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने 23 पोलिंग पार्टियों की रवानगी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थान पर पूरी सुरक्षा के साथ पहुंचे, निर्वाचन के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित समय से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान की तैयारियां सुनिश्चित करें। सभी कार्मिक निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं निर्वाचन प्रक्रिया का कड़ाई से अनुपालन करें। मतदान से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच कर ली जाए, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। उन्होंने मतदान कार्मिकों को अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता, सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होने समस्त मतदान कार्मिकांे से कहा कि निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान कराने से संबंधित उपलब्ध कराये जा रहे सभी सामग्रियों का मिलान अवश्य कर लिया जाए, यदि किसी भी सामग्री की कमी हो तो उसे सूचित करते हुए प्राप्त करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी कार्मिक आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। जनपद के 23 मतदान केंद्रों पर 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के साथ ही निर्वाचन संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय चावला, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर इं0 कुलभूषण सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें