सांप ने नाजरून को डसा, दर्द के बीच भी नहीं टूटा जज्बा, खुद बाइक चलाकर पहुंची अस्पताल, हालत में सुधार

रेस्क्यू के दौरान हुआ हादसा, घोड़ा पछाड़ सांप ने नाजरुन को डसा

साहस दिखाकर खुद बाइक चलाकर पहुंची अस्पताल, हालत में सुधार

पायनियर संवाददात। निघासन/सिंगाही-खीरी

जनपद के पलिया एवं मझगई वन क्षेत्र में लगातार सांपों का रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाने वाली चर्चित स्नेक गर्ल नाजरुन शनिवार को रेस्क्यू अभियान के दौरान हादसे का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि एक दुकान में घुसे करीब छह फीट लंबे जहरीले घोड़ा पछाड़ सांप का रेस्क्यू करते समय सांप ने अचानक उनके हाथ पर काट लिया। घटना के बाद भी नाजरुन ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने खुद बाइक चलाकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाएं देकर उन्हें निगरानी में रखा, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया।

जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर नाजरुन मौके पर पहुंची थीं और सांप को सुरक्षित पकड़ने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान सांप ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया, लेकिन संकट की घड़ी में मदद करने के बजाय लोग वीडियो बनाने में लगे रहे। नाजरुन ने बताया कि काटने वाला सांप गैर-जहरीला प्रजाति का था, इसलिए समय पर उपचार मिलने से बड़ा खतरा टल गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी आपात स्थिति में वीडियो बनाने के बजाय पीड़ित की मदद के लिए आगे आएं। इस घटना ने एक बार फिर नाजरुन के साहस और वन्यजीवों के प्रति उनके समर्पण को सामने ला दिया है।

Chief Sub-editor Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *