स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Rise and Fall 2: गौतम गुलाटी बने इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर, निहारिका तिवारी के सामने जशवंत बोपन्ना ने किया दिल का इजहारचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणRise and Fall 2: गौतम गुलाटी बने इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर, निहारिका तिवारी के सामने जशवंत बोपन्ना ने किया दिल का इजहारचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षण

नशे के खिलाफ एकजुट हुए रोहाना शुगर यूनिट के अधिकारी-कर्मचारी

नशे के खिलाफ एकजुट हुए रोहाना शुगर यूनिट के अधिकारी-कर्मचारी

-सामूहिक शपथ लेकर नशे से दूर रहने का संकल्प, परिवार और समाज को भी जागरूक करने का किया आह्वान

मुजफ्फरनगर। नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के तहत शनिवार को इंडियन पोटाश लिमिटेड की शुगर यूनिट रोहाना कलां में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिल गेट पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से नशे से दूर रहने की शपथ ली। साथ ही परिवार और समाज के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम ‘विकसित भारत की ओर एक सशक्त कदम’ और दादी प्रकाशमणी जी की पावन स्मृति में चलाए जा रहे ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बीके लक्ष्मी दीदी ने शुगर यूनिट के यूनिट हेड लोकेश कुमार सहित अधिकारियों और कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और अपने परिवार, परिचितों तथा आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। सभी ने नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बीके बृज मोहन त्यागी, बीके अरविंद सिंह, बीके मदन मोहन और बीके राकेश कुमार समेत ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अन्य प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि नशे की आदत व्यक्ति के साथ उसके परिवार को भी प्रभावित करती है। स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए नशे से दूरी जरूरी है। लोगों को जागरूक कर नशामुक्त जीवन के प्रति प्रेरित करना सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर वीर सैन, आरके तिवारी, आरके पांडेय, पंकज शर्मा, एनके रस्तोगी, अमित त्यागी, दीप्तिमान त्यागी, जसमेंद्र सिंह और पवनेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि नशामुक्ति को लेकर आयोजित ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ समाज में नशे के खिलाफ सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लेकर जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें