स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

नानी के साथ बैठी आठ वर्षीय अलीना को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत

नानी के साथ बैठी आठ वर्षीय अलीना को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत

ट्रॉली बैक करते समय हुआ दर्दनाक हादसा, कक्षा दो की छात्रा की मौत से परिवार में मचा कोहराम

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

ननिहाल में नानी के साथ घर के पास बैठी आठ वर्षीय मासूम अलीना की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। रविवार दोपहर ट्रॉली को पीछे करते समय हुए हादसे में बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची अमरिया थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अमरिया थाना क्षेत्र के गांव धुंधरी निवासी मुईन अहमद की आठ वर्षीय बेटी अलीना अपनी ननिहाल माधोपुर में नाना अकील अहमद के घर रहती थी। रविवार दोपहर अलीना अपनी नानी के साथ घर के पास खाली जगह पर बैठी थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन को पीछे करने लगा। तभी अलीना ट्रॉली की चपेट में आ गई और पहियों के नीचे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अलीना गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मुईन अहमद मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हंसती-खेलती बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हादसे की सूचना मिलने पर अमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें