स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौतगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौत

नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया शोक

नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया शोक

डिजिटल अरेस्टअभियान में योगदान को किया याद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच कलाकार और समाजसेवी पद्मश्री नाना पाटेकर के निधन पर डीजीपी राजीव कृष्ण और उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। यूपी पुलिस ने उनके निधन को भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने अपने शोक संदेश में कहा किपद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। अपने सशक्त एवं बहुआयामी अभिनय से उन्होंने भारतीय सिनेमा में विशिष्ट पहचान बनाई और दर्शकों के मन में अमिट छाप छोड़ी।

 उन्होनें कहा किवास्तविक घटना पर आधारित यूपी पुलिसकी साइबर जागरूकता लघु फिल्म स्कैम फाइल्स: डिजिटल अरेस्टमें उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति सदैव स्मरणीय रहेगी। लखनऊ में फिल्म के लोकार्पण समारोह में उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूँ। वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ उनकी यह अंतिम सार्वजनिक प्रस्तुति हमारे लिए सदैव स्मरणीय रहेगी। 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्टके प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वास्तविक घटना पर आधारित लघु फिल्मस्कैम फाइल्स: डिजिटल अरेस्टतैयार की थी। फिल्म में नाना पाटेकर ने प्रभावशाली भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 14 अगस्त 2026 को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नाना पाटेकर ने मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी पुलिस द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध किए जा रहे जागरूकता प्रयासों तथा प्रदेश की कानून-व्यवस्था की सराहना की थी। उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार ने नाना पाटेकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें