स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

मुख्यमंत्री ने अनधिकृत कॉलोनियों में 214.12 करोड़ के 53 विकास कार्यों का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने अनधिकृत कॉलोनियों में 214.12 करोड़ के 53 विकास कार्यों का किया शिलान्यास


नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान
के तहत रविवार को किराड़ी, बवाना, मुंडका, नरेला और नांगलोई जाट की अनधिकृत कॉलोनियों
में 214.12 करोड़ रुपये के 53 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों से लगभग 1
लाख 75 हजार लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर सांसद योगेंद्र चांदोलिया, दिल्ली के
लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, शिक्षा मंत्री आशीष सूद, समाज कल्याण मंत्री रविंद्र
इंद्राज और विधायक राज करण, मनोज शौकीन, गजेंद्र दराल सहित उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य
दिल्ली के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना है। लंबे समय से
मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे क्षेत्रों में अब योजनाबद्ध तरीके से
विकास कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, नाली, सीवेज और ड्रेनेज जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक
नागरिक का अधिकार हैं। इन 53 विकास कार्यों के अंतर्गत 27 अनधिकृत कॉलोनियों में 1,062
सड़कों और गलियों का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही लगभग 89.82 किलोमीटर सड़क
नेटवर्क और 147.69 किलोमीटर ड्रेनेज नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इससे स्थानीय

आवागमन बेहतर होने के साथ-साथ जल निकासी की व्यवस्था मजबूत होगी और जलभराव की
समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में 27 वर्षों बाद हुए सत्ता परिवर्तन के बाद विकास कार्यों को नई
गति मिली है। सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित समस्याओं
का स्थायी समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं
है बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से जमीन पर उतारने और जनता को उनका सीधा लाभ पहुंचाने
पर जोर दे रही है। अनधिकृत कॉलोनियों में सड़क और ड्रेनेज जैसी बुनियादी सुविधाओं का
विस्तार इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि विकास की रफ्तार अब केवल मुख्य सड़कों तक सीमित न
रहे बल्कि अनधिकृत कॉलोनियों की हर गली और हर घर तक पहुंच रही है। किराड़ी, बवाना,
मुंडका, नरेला और नांगलोई जाट में शुरू किए गए 214.12 करोड़ रुपये के 53 विकास कार्य
वर्षों से लंबित मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। सड़क, सीवर
और ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत कर हम इन क्षेत्रों को बेहतर और सुविधाजनक बनाने के लिए
पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।
मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि किराड़ी क्षेत्र में पिछली सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों
पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। आम आदमी पार्टी की सरकार लंबे समय तक सत्ता में रही
और आज भी किराड़ी से आम आदमी पार्टी (आआपा) के विधायक हैं लेकिन क्षेत्र में अपेक्षित
विकास कार्य नहीं हुए। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने 105 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध
कराकर यह सुनिश्चित किया है कि किसी विधानसभा क्षेत्र में विधायक आआपा का हो या
भाजपा का विकास कार्यों और बजट आवंटन में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें