स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाईहोमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदे जाएंगे 10 लाख से अधिक कारतूसयूपीआई शुल्क के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, सरकार का पुतला दहनसेवा संकल्प अभियान: पाटी में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानमीरजापुर के कालीन कारोबार को मिलेगी वैश्विक पहचानयुवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्ज2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाईहोमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदे जाएंगे 10 लाख से अधिक कारतूसयूपीआई शुल्क के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, सरकार का पुतला दहनसेवा संकल्प अभियान: पाटी में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानमीरजापुर के कालीन कारोबार को मिलेगी वैश्विक पहचानयुवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्ज

अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल,एसडीएम भी पहुंची

अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल,एसडीएम भी पहुंची

घायलों को बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार देने और आग पर काबू पाने का अभ्यास

नकुड़। राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल अभ्यास के तहत सतगुरु इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में अचानक आग लगने की स्थिति पैदा की गई, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एसडीएम निधि भारद्वाज, तहसीलदार जसमेंद्र सिंह, पुलिस, 108 एंबुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। सतगुरु कॉलेज में अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दरअसल यह पूरी कवायद राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। आग की सूचना पर विभिन्न विभागों की टीमों के मौके पर पहुंचने, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार देने और आग पर काबू पाने की कार्रवाई का वास्तविक घटनाक्रम की तरह अभ्यास किया गया। अभ्यास में नगर पालिका प्रशासन, विद्युत आपदा टीम, कोतवाली नकुड़, अग्निशमन टीम तथा स्वास्थ्य विभाग ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। होमगार्ड कमांडर के नेतृत्व में नकुड़, गंगोह होमगार्ड तथा कॉलेज स्टाफ के 10 सदस्यों ने भी भाग लिया। अधिकारियों ने राहत-बचाव प्रक्रिया का निरीक्षण कर विभागों के बीच समन्वय और तैयारियों को परखा। एसडीएम निधि भारद्वाज ने कहा कि आपदा के समय नागरिकों की रक्षा कैसे करनी है, इसके लिए यह अभ्यास था। इस तरह की मॉक ड्रिल शासन के निर्देश पर होती रहती है। इस दौरान नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र सक्सेना, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमन गोपाल, थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध, फायर ब्रिगेड व नगरपालिका अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें