अंकित यादव। बाराबंकी
सदर विधानसभा के विकासखंड बंकी के अंतर्गत ग्राम शहाबपुर और पारा में विधायक निधि से बनी नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़कों का विधायक सुरेश यादव द्वारा गाँव के बुजुर्गों और महिलाओं से करवाया गया लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए माननीय सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा की लोकतंत्र में असली मालिक जनता है। गाँव के बुजुर्गों का आशीर्वाद और माताओं-बहनों का सम्मान ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मेरा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि विकास का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और उद्घाटन के असली हकदार भी वही हैं। शहाबपुर और पारा गाँव के लोगों को अब कीचड़ और खराब रास्तों से निजात मिलेगी।
ग्रामीणों ने जताया आभार, क्षेत्र में खुशी की लहर
लोकार्पण के इस अवसर पर ग्राम शहाबपुर और पारा के निवासियों ने विधायक जी को फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मोहम्मद अनीस अफजल प्रधान, पूर्व बी डी सी मोहम्मद सगीर, मोहम्मद इमरान बी डी सी, मोहम्मद खालिद,मोहम्मद सलीम,तोहा बी डी सी,मोहम्मद हबीबुर्रहमान बी डी सी, गुलशन यादव प्रधान ज आदि लोग उपस्थित रहे।