मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

माथे पर कलश लेकर चले विधायक, दलित बस्तियों में गूंजा समरसता का संदेश

फाजिलनगर ,कुशीनगर।संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र में निकली कलश वंदन यात्रा उस समय खास आकर्षण का केंद्र बन गई, जब फाजिलनगर विधायकसुरेन्द्र सिंह कुशवाहा स्वयं माथे पर…

साझा करें WhatsAppFacebookX
माथे पर कलश लेकर चले विधायक, दलित बस्तियों में गूंजा समरसता का संदेश

फाजिलनगर ,कुशीनगर।संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र में निकली कलश वंदन यात्रा उस समय खास आकर्षण का केंद्र बन गई, जब फाजिलनगर विधायकसुरेन्द्र सिंह कुशवाहा स्वयं माथे पर पवित्र कलश रखकर यात्रा में आगे-आगे चलते नजर आए। विधायक के इस अंदाज ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया और यात्रा सामाजिक समरसता के संदेश के साथ आगे बढ़ती रही।
फाजिलनगरमंडल के धौरहरा, सोहँग,नगर पंचायत फाजिलनगर, सपहा एवं लवकुश में कलश लेकर कार्यकर्ताओं ने दलित बस्तियों का भ्रमण किया। जगह-जगह लोगों से संपर्क कर संत रविदास के विचारों और सामाजिक समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल रहे।इस दौरान विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन समाज को जोड़ने, भेदभाव मिटाने और मानवता को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश समाज में समानता और भाईचारे की मजबूत नींव रखता है।यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, चमन यादव,

अमरेश सिंह, प्रदीप राय, राणा प्रताप मिश्रा, आशुतोष तिवारी, अखिलेश शुक्ला, जितेन्द्र कुमार, रमेश पासी, प्रिन्स पाण्डेय, नीतीश सिंह, विवेक गिरी, मस्तराज पाण्डेय, प्रमोद शर्मा, नथुनी कुशवाहा, इन्द्रजीत प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →