स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

मंत्री विपुल गोयल ने शुरू की जनसंवाद, हेल्पलाइन नंबर 7780077100 जारी

मंत्री विपुल गोयल ने शुरू की जनसंवाद, हेल्पलाइन नंबर 7780077100 जारी
  • वार्ड नंबर बताने पर संबंधित विभाग से कराया जाएगा समस्या का समाधान
  • बोले-दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए जनसंवाद हेल्पलाइन शुरू की है। अब क्षेत्रवासी घर बैठे अपनी शिकायत, समस्या और विकास से जुड़े सुझाव मंत्री तक पहुंचा सकेंगे। इसके लिए 7780077100 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

सेक्टर-16 स्थित अपने कार्यालय में हेल्पलाइन के शुभारंभ के दौरान विपुल गोयल ने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना और क्षेत्र के विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है।

बताना होगा वार्ड नंबर
हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते समय संबंधित क्षेत्र का वार्ड नंबर भी बताना होगा। इसके बाद टीम के सदस्य शिकायत को संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और उनके साथ समन्वय कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। मंत्री ने बताया कि हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इससे लोगों को अपनी समस्या लेकर अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

विकास के सुझाव भी पहुंचा सकेंगे
जनसंवाद हेल्पलाइन के माध्यम से लोग केवल शिकायतें ही नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझाव भी दे सकेंगे। इससे जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद मजबूत होने की उम्मीद है। विपुल गोयल ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे जनसंवाद हेल्पलाइन का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना, उनका समाधान कराना और फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देना उनकी प्राथमिकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें