स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफसख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफसख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रिया

मेटा के अलर्ट ने फिर बचाई एक और जान

मेटा के अलर्ट ने फिर बचाई एक और जान

मात्र छह मिनट में पहुंची पुलिस ने बचा लिया युवती को

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित एक वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद यूपी पुलिस तुरंत हरकत में आई। जहां गोरखपुर में 24 वर्षीय युवती ने पंखे में दुपट्टे का फंदा बनाकर और उसे अपने गले में डालकर, माँ-पापा मुझे माफ़ कर देना, शायद मेरी पसंद ग़लत थीयह टेक्स्ट लिखकर, आत्महत्या सम्बन्धी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। मेटा कंपनी से मिले अलर्ट पर कार्रवाई करते हुए खोराबार थाना पुलिस महज छह मिनट में युवती के घर पहुंच गई और उसे फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई। जहां यूपी पुलिस ने एक जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2026 के ऐसे अलर्ट पर कार्रवाई करते हुए कुल 4,011 लोगों की जान बचा चुकी है। 

गोरखपुर थाना खोराबर निवासी युवती की पोस्ट के संबंध में 11 अक्टूबर की रात 10:16 बजे मेटा कंपनी की ओर से पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के जरिए अलर्ट प्राप्त हुआ। जहां डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर मुख्यालय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवती के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया और गोरखपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना एवं लोकेशन पर गोरखपुर थाना खोराबार के थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह, उपनिरीक्षक शुभम शर्मा, आरक्षी मुकेश व महिला आरक्षी प्रतिमा सिंह मात्र छह मिनट में युवती के घर पहुंच गए।

युवती द्वारा किए गए आत्महत्या सम्बन्धी पोस्ट से उसके परिजनों को अवगत कराकर उनको साथ लेकर अविलंब पुलिस टीम युवती के कमरे में पहुंची। कमरे का दरवाजा आधा खुला हुआ था, तत्काल कमरे में जाकर देखा गया तो युवती अपने गले में फाँसी का फंदा लगभग कस ही चुकी थी और ज़ोर-ज़ोर से हाथ-पैर हिला रही थी। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गँवाए युवती के गले से फंदा निकालकर परिजनों की सहायता से युवती को उतारा गया और घरेलू प्राथमिक उपचार किया गया। युवती के सामान्य स्थिति में आने पर पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह गृहणी है और युवती का उसके पति से झगड़ा हो गया जिस कारण वह मानसिक तनाव एवं भावनात्मक अवसाद में आ गई थी। 

इसी मानसिक तनाव के चलते उसके मन में आत्मघाती विचार उत्पन्न हुए और उसने यह कदम उठाया। इसके अलावा पुलिस ने की गई काउंसलिंग में युवती ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नही उठाने का आश्वासन दिया। युवती के परिजनों ने पुलिस की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता एवं सहयोग के लिए यूपी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों की सराहना की गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें