स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
युवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानीसीएंडडी को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने जारी किए नए दिशा-निर्देशगुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पायुवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानीसीएंडडी को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने जारी किए नए दिशा-निर्देशगुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पा

मेला छड़ियान में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मेला छड़ियान में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
-पारंपरिक गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा दर्शकों का मन
-नगर पालिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करीब 13 स्कूलों के बच्चों ने लिया हिस्सा
पायनियर समाचार सेवा, खतौली।
खतौली के प्रसिद्ध मेला छड़ियान-2026 में शनिवार को नगर पालिका परिषद खतौली के तत्वावधान में बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के करीब 13 विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन हाजी लालू ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और एडवोकेट राकेश सैनी रहे। उपजिलाधिकारी खतौली डॉ. ललित मिश्रा तथा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार का कार्यक्रम में मुख्य सानिध्य रहा। दीप प्रज्ज्वलन रमेश भाटी और रचित मेहता ने किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने मंच पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की प्रस्तुतियों में उनकी कला, आत्मविश्वास और रचनात्मकता की झलक देखने को मिली। मेला परिसर में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साह बढ़ाया। नगरवासियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण ब्रजमोहन पांचाल और पूर्व सभासद विनेश कुमार ने किया। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, सभासदों, नगर पालिका कर्मचारियों, पत्रकारों, बच्चों और शिक्षकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुज सहरावत, रविकांत प्रधान, नगर अध्यक्ष प्रवीण ठकराल और पूर्व नगर अध्यक्ष अमित जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिशु शिक्षा निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य चिराग सिंघल ने किया। कार्यक्रम के संयोजक नामित सभासद मनोज सैनी रहे, जबकि सह संयोजक सभासद अजय कुमार भुर्जी, सौरभ जैन और नामित सभासद रजत जैन रहे। कार्यक्रम की प्रभारी सिराज फातिमा और सह प्रभारी प्रिन्सी शर्मा रहीं। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें