स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की

मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की

-भाजपा पार्षद मनोज नसावा सहित श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन, मंदिरों में गूंजे जयकारे

कविता। फरीदाबाद

नवरात्र के सातवें दिन श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और माता के जयकारों से परिसर गूंज उठा। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने पूजा-अर्चना और हवन का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर नगर निगम के भाजपा पार्षद मनोज नसावा, उद्योगपति एचके बत्रा और फरीदाबाद के पूर्व एसडीएम मुरारी लाल गोयल ने माता के दरबार में शीश नवाया। उन्होंने फरीदाबाद, हरियाणा और देश में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जगदीश भाटिया ने अतिथियों को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया। वहीं, सिद्धपीठ काली मंदिर में भी मां कालरात्रि के सातवें स्वरूप की पूजा की गई। मंदिर के प्रधान ने बताया कि मां कालरात्रि को त्रिनेत्री कहा जाता है और उनका स्वरूप दुष्टों का नाश करने वाला माना जाता है।

आठवें दिन होगी मां महागौरी की पूजा
नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाएगी। राधा सर्वेश्वर मंदिर के संस्थापक पंडित गोपाल ने बताया कि मां महागौरी दुर्गा का आठवां स्वरूप हैं। उनकी पूजा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की जाती है। अष्टमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन मां को नारियल का भोग लगाने की परंपरा भी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें