लखनऊ ने जीती मंडलीय विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी

लखनऊ, पायनियर। लखनऊ ने शुक्रवार को आयोजित मंडलीय विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में 30 स्वर्ण पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली। खालसा इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में उन्नाव ने सात स्वर्ण पदकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सरदार वीरेंद्र सिंह एवं खालसा इंटर कॉलेज के प्रवक्ता व कराटे एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के महासचिव जसपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा शिक्षिका मुक्ता बब्बर भी मौजूद रहे।इस चैंपियनशिप के माध्यम से चयनित खिलाड़ी आगामी 17 से 20 अगस्त तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतिगोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता इस प्रकार रहें

अंडर-14 बालिका वर्ग

22 किग्रा भारवर्ग में रोशनी (लखनऊ), -24 किग्रा में आराध्या त्रिवेदी (लखनऊ), -26 किग्रा में फ़लक नाज़ (लखनऊ), -30 किग्रा में दिव्यांशी (उन्नाव), -34 किग्रा में पल्लवी (उन्नाव), -38 किग्रा में वैभवी (लखनऊ), -50 किग्रा में सुहानी रावत (लखनऊ) एवं +50 किग्रा में सैजल उपाध्याय (लखनऊ) ने स्वर्ण पदक जीते।

अंडर-17 बालिका वर्ग

32 किग्रा भारवर्ग में वैशाली (लखनऊ), -36 किग्रा में सौम्या (लखनऊ), -40 किग्रा में सेजल (उन्नाव), -44 किग्रा में नैना (लखनऊ), -48 किग्रा में मानसी वर्मा (लखनऊ), -52 किग्रा में मानसी (लखनऊ) एवं 56 किग्रा में वर्तिका सिंह (लखनऊ) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

अंडर-19 बालिका वर्ग

32 किग्रा भारवर्ग में सावनी (लखनऊ), -36 किग्रा में मीनाक्षी (लखनऊ), -40 किग्रा में प्राची गौतम (लखनऊ), -44 किग्रा में दीपिका वर्मा (लखनऊ), -48 किग्रा में सान्या रावत (लखनऊ), -52 किग्रा में नंदिनी कुमारी दयाल (लखनऊ), -56 किलोग्राम भारवर्ग में श्रद्धा वर्मा (लखनऊ), -60 किग्रा में तमन्ना (लखनऊ), -64 किग्रा में ईशिता (लखनऊ) एवं -68 किग्रा में गौरी विश्वकर्मा (लखनऊ) ने स्वर्ण पदक जीते।

अंडर -14 बालक वर्ग

30 किग्रा भारवर्ग में शौर्य मिश्रा (रायबरेली), -35 किग्रा में ओम मौर्य (रायबरेली), -40 किग्रा में सूर्यकांत (उन्नाव), -45 किग्रा में आर्यन (रायबरेली), -55 किग्रा में आयुष कुमार यादव (लखनऊ) ने स्वर्ण पदक जीते।

अंडर -17 बालक वर्ग

45 किग्रा भारवर्ग में अंकुश (रायबरेली), -50 किग्रा में वेदांश मिश्रा (रायबरेली), -54 किग्रा में आर्यन गुप्ता (लखनऊ), -66 किग्रा में अंश लोधी (लखनऊ) एवं -70 किग्रा में शिवा श्रीवास्तव (लखनऊ) ने स्वर्ण पदक जीते।

अंडर -19 बालक वर्ग

45 किग्रा भारवर्ग में शुभ रावत (लखनऊ), -50 किग्रा में मोहित आसेरी (लखनऊ), -54 किग्रा में राजीव कश्यप (लखनऊ), -58 किग्रा में बादल कुमार शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते।

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *